पश्चिम रेलवे द्वारा अहमदाबाद–राजगीर के बीच और एक अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का संचालन
पश्चिम रेलवे द्वारा छठपूजा त्योहार के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए अहमदाबाद और राजगीर स्टेशनों के बीच और एक अनारक्षित सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन विशेष किराये पर चलाई जा रही है। इस ट्रेन का विवरण निम्नानुसार है:
ट्रेन संख्या 09447/09448 अहमदाबाद–राजगीर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन (दो फेरे)
ट्रेन संख्या 09447 अहमदाबाद–राजगीर स्पेशल 12 नवंबर 2026 (गुरुवार) को अहमदाबाद से 23.55 बजे प्रस्थान करेगी तथा शनिवार 11.45 बजे राजगीर पहुंचेगी। इसी प्रकार, ट्रेन संख्या 09448 राजगीर–अहमदाबाद स्पेशल 14 नवंबर 2026 (शनिवार) को राजगीर से 14.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा अगले दिन 23.25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, हिण्डौन सिटी, बयाना, ईदगाह आगरा, टूंडला, गोविंदपुरी, सुबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पटना साहिब, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ एवं नालंदा स्टेशनों पर ठहरेगी।
यह ट्रेन पूर्णतः अनारक्षित होगी।
ट्रेनों के ठहराव, समय एवं कोचों की संरचना की विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।




