
आजकल में मौसम में बाज़ारों में आम की बहार दिखाई दे रही है /
आम, जिसे फलों का राजा कहा जाता है/ ये सिर्फ स्वाद में नहीं, बल्कि सेहत और त्वचा के लिए भी बेहद फायदेमंद है/
ज्यादातर लोग आम का रसदार गूदा बड़े चाव से खाते हैं और उसके बाद छिलकों को बिना सोचे.समझे कूड़ेदान में फेंक देते हैं/
अगर आप भी रसीले आम का स्वाद लेने के बाद इसके छिलके फेंक देते हो तो थोड़ा ठहर जाइये /
जिन छिलकों को आप बेकार समझकर फेंक रहे हो ,बह आपकी सुन्दरता निखारने के काम आ सकते हैं /
आम के छिलकों में विटामिन सी, विटामिन ए एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर और कई ऐसे प्राकृतिक तत्व प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं जिससे इन छिलकों को फेस मास्क की तरह उपयोग में लाया जा सकता है / यह आपकी त्वचा में निखार ला सकते हैं तथा इनके लिए आपको कोई पैसा भी खर्च नहीं करना पड़ता /
फेस पैक —– आम के छिलकों को सुखाकर उनका पाउडर बनाएं और गुलाब जल के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह इस्तेमाल करें।
आम के छिलकों का फेस पैक बनाने के लिए ताजे आम के छिलकों में थोड़ा सा पानी मिलाकर मिक्सी में पीस लें / चार चमच्च छिलकों के पेस्ट में 2 चमच्च शहद और 1 चमच्च दही मिलाकर गाड़ा पेस्ट तैयार कर लें / इस पेस्ट को चेहरे पर लगा कर 10 मिनट तक छोड़ दें / बाद में हल्के हाथों से रगड़ने के बाद चेहरे को ताजे साफ़ पानी से धो डालें /
सीधे चेहरे पर रगड़ना——— ताजे आम के छिलके के अंदरूनी हिस्से को 10—.15 मिनट के लिए चेहरे पर रगड़ने से त्वचा में ताजगी आती है।
आम त्वचा को एक्सफोलिएट करने में बेहद फायदेमंद होता है! इसमें मौजूद प्राकृतिक एंजाइम, विटामिन , एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सतह से मृत कोशिकाओं और अशुद्धियों को बहुत ही कोमलता से हटाते हैं/ जिससे प्राकृतिक चमक और निखार आता है/ आम के छिलकों को धूप में अच्छी तरह सुखा लें जब तक बह कुरकुरे न हो जाएँ / इसके बाद उन्हें मिक्सी में पीसकर महीन पाउडर बना लें/ अब इस पाउडर में गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाकर गाड़ा पेस्ट तैयार करें/ इसे हल्के हाथों से चेहरे और गर्दन पर लगाकर सर्कुलर मोशन में मसाज करें/ लगभग 10 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालें
इससे त्वचा कोमल और मुलायम होती है/ इसके माध्यम से आप प्रकृतिक तरीके से केमिकल वाले उत्पादों से दूरी बनाकर अपने सौन्दर्य में निखार ला सकते हैं /
आम के छिलकों से स्क्रब बनाने के लिए आम की छिलकों को अच्छी तरह सुखाने के बाद इन्हें पीस लें / अब इसमें कॉफी पाउडर मिला लें / इस मिश्रण को चेहरे और शरीर के बाकि हिस्सों को स्क्रब करने के लिए उपयोग किया जा सकता है / अगर आपकी स्किन ड्राई है तो इसमें नारियल तेल की कुछ बुँदे मिला लें /
जिस दिन आप इस स्क्रब का उपयोग करें उस दिन त्वचा पर साबुन या अन्य क्लीन्ज़र लगाने से परहेज करें /
आम के छिलके में प्राकृतिक एंजाइम होते हैं जो चेहरे पर जमी बेजान त्वचा को हटाने में मदद करते हैं/ इससे इससे चेहरा साफ और चमकदार दिखता है/
गर्मियों में टैनिंग से त्वचा काली पड़ जाती है /अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं तो आम के छिलके आपके लिए मददगार सावित हो सकते हैं
आम के सूखे हुए छिलकों के पाउडर से आप त्वचा की टैनिंग दूर कर सकते है / इसके लिए सूखे हुए छिलकों के पाउडर में थोड़ा सा लोशन मिलकर इसे हाथों ,चेहरे और खुली त्वचा पर लगाने के बाद 15 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालें /आम के छिलकों में विटामिन ई और सी की मात्रा होती है, जो एक अच्छे एंटी.टैनिंग एजेंट की तरह काम करता है/
ताजे या उबले हुए आम के छिलकों को दूध या मलाई में डुबोएं और प्रभावित हिस्से पर 15.20 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ें। यह त्वचा को अंदर से नमी देता है और टैनिंग हटाता है
सूखे आम के छिलकों को मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें। एक चम्मच छिलके के पाउडर में 2 चम्मच दही मिलकर गाड़ा पाउडर तैयार कर लें / इस पाउडर को टैन हुई त्वचा पर लगाकर हल्के हाथों से 10 मिनट तक स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें/
इससे आपको राहत मिलेगी /
आम के छिलकों के उपयोग से आप ” जीरो बेस्ट लाइफस्टाइल ” के लक्ष्य को भी आसानी से प्राप्त कर सकते है / इन छिलकों का दोबारा इस्तेमाल सौन्दर्य निखारने के साथ साथ पर्यबरण संरक्षण में भी योगदान दे सकता है /
अगली बार जब आप आम खाएं तो इसके छिलकों को फेंके नहीं बल्कि बल्कि इन्हे सौन्दर्य ,बागवानी और उर्बरक आदि के लिए इस्तेमाल करें /
लेखिका अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है





