त्योहारों के मौसम में रखें सेहत का ख्याल——-शहनाज़ हुसैन
त्योहारों का मौसम चल रहा है/ त्यौहारों का मौसम जश्न मनाने और दावतों का समय होता है/ इन दिनों में जायके के शौकीन लोग कई तरह के लज़ीज़ पकवान और मिठाईयां जमकर खाते हैं, जिसका असर सीधा सेहत पर पड़ता है /
फेस्टिव सीजन आते ही हर घर में मिठाइयों, तले.भुने पकवानों और भारी भोजन का सिलसिला शुरू हो जाता है/ इस फेस्टिव ट्रीट में जिन मिठाईयों और खाने के आइटम्स परोसे जाते हैं उनमें चीनी और फैट अधिक मात्रा में होती है। जिससे हमें भूख अधिक लगती है और अधिक खाने से पाचन तन्त्र गड़बड़ा जाता है जिसके सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है /
त्योहारों के दौरान घर की साफ़ सफाई , मेहमानों की आवभगत की तैयारियों और भाग दौड़ की बजह से अक्सर हम समय पर भोजन नहीं ले पाते हैं / इसके अलावा अधिक तेल.मसाले वाला भोजन और मिठाइयों का ज्यादा सेवन गैस, एसिडिटी, अपच और कब्ज जैसी परेशानियों का कारण बनता है।
मेरा मानना है कि त्योहारों में जमकर खाने का लुफ्त उठाने के साथ साथ ही पेट और सेहत का ध्यान रखने के लिए थोड़ी सावधानी और समझदारी बेहद जरूरी है/ त्योहारों में स्वाद और खुशियों के साथ.साथ सेहत को भी प्राथमिकता देना जरूरी है
1 —–खानपान ——- त्योहारों के दिनों में लोगों को सेहत का सन्तुलन बनाये रखने के लिए माइंडफुल ईटिंग पर ध्यान देना चाहिए। बीमारियों को दूर करने के लिए खानपान और आदतों में बदलाव करना जरूरी है।
त्योहारों में तरह.तरह के व्यंजन और मिठाइयां देखकर अक्सर हम जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं/ जिससे गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो जाती हैं/
त्योहारों में नमकीन, बिस्किट, , समोसे कचौड़ी जैसे व्यंजनों को बनाने के लिए सबसे ज्यादा मैदे का उपयोग किया जाता है/
जिसमें ट्रांस फैट अत्यधिक होता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है /
जिसमें ट्रांस फैट अत्यधिक होता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है /
लड्डू, गुलाब जामुन, गुजिया और नमकीन पकोड़े जैसे स्वादिष्ट पकवानों में चीनी, तेल और कैलोरी की मात्रा अधिक होती/
रोजाना ज्यादा मीठा या तली.भुनी चीजें खाने से वजन बढ़ने के साथ.साथ ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल लेवल भी प्रभावित हो सकता है/
मिठाइयों में उपयोग किया जाने वाले तेल और मावे की बजह से हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्यादा शुगर खाने से धामनिया संकुचित होने लगती हैं और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ता है। इसलिए फेस्टिव सीजन में सीमित मात्रा में ही मिठाइयों का सेवन करें।
मेरा सुझाव है की आप मिठाइयों की जगह ड्राई फ्रूट्स, खजूर या गुड़ से बनी चीजों को प्राथमिकता दें/ खास तौर पर बाजार में तैयार खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए /
बाजार से मिठाई खरीदने की जगह नारियल की बर्फी आदि मिठाइयों को आप आसानी से घर पर ही बना सकते हैं/
अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करें। फल, सलाद और साबुत अनाज जैसे विकल्प पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करते हैं। फाइबर युक्त भोजन आपके पाचन तंत्र में पानी को बनाए रखता है जिससे भोजन को आसानी से पचाने में मदद मिलती है।
मेरी सलाह है कि प्लेट में उतना ही लें जितना भूख हो, और छोटे.छोटे हिस्सों में बार.बार खाएं/
त्योहारों में खाने की विविधता भले ही आकर्षक हो लेकिन ओवरईटिंग से बचना सबसे जरूरी /
2 —-मिठाईयों को सीमित मात्रा में लें –
त्योहारों में मिठाइयों का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए क्योंकि उनमें चीनी, कैलोरी और फैट अधिक होता हैए जिससे वजन बढ़ना, डायबिटीज, और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा होता है/
मिठाई, नमकीन, मसालेदार और तले हुए खाद्य पदार्थों से पूरी तरह परहेज करना तो मुश्किल हैए लेकिन इनकी मात्रा को सीमित करने से डाइट को मैनेज करने में मदद मिलती हे।
ध्यान रखे कि आप कितना खा रहे हैं।
गुड़, शहद या फलों का प्राकृतिक मीठापन चुनें/
त्योहारों में मिठाइयों के साथ.साथ कई नमकीन पकवान भी बनाए जाते हैं जिसको देखकर हम अपने मन पर नियन्त्रण नहीं कर पाते और काफी मात्रा में इसका सेवन कर लेते हैं जिससे हाई ब्लड प्रेशर की समस्याए, हार्ट अटैक, स्ट्रोक और दिल से जुड़े कई बीमारियों के होने का जोखिम रहता है।
3 ——-व्यायाम
त्योहारों में नियमित रूप से व्यायाम करें/ नियमित रूप से व्यायाम करने से वजन नियंत्रण में रहता है, मूड बेहतर होता है मानसिक तनाव कम होता है /
आप रोजाना कुछ मिनट टहलकरए घर पर हल्की.फुल्की स्ट्रेचिंग करके या सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेकर सक्रिय रह सकते हैं/ इस तरह आप त्योहारी मौसम के दौरान भी स्वस्थ और ऊर्जावान महसूस करें/
व्यायाम हमारे शरीर और मन को प्रकृति की बदलती लय के अनुकूल बनाने में मदद करता है। यदि आप दशहरा और दिवाली के त्योहारों के दौरान योग का अभ्यास जारी रखते हैं तो आपको अधिक आत्मविश्वास और शालीनता से घूमने.फिरने के लिए ऊर्जा में वृद्धि महसूस होगी।
अपनी दिनचर्या में नियमित वृक्षासन, ताड़ासन और भुजंगासन को शामिल करें। ये योग वजन कंट्रोल करने में मदद करेंगे।
4 —हाइड्रेटेड रहें—
दिन की शुरुआत पानी से करें/ त्योहारों के सीजन में लोगों की दौड़.धूप बहुत ज्यादा हो जाती है/ ऐसे में शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है
अपने दिन की शुरुआत एक बड़े गिलास निम्बू पानी से करें। इससे मेटाबॉलिज़्म तेज़ होगा, कोशिकाएं हाइड्रेट होंगी और विषाक्त पदार्थ बाहर निकलेंगे जिससे शरीर को ऊर्जा मिलेगी।
पानी पाचन तंत्र को साफ रखता है और एसिडिटी व कब्ज जैसी समस्याओं से बचाता है।
पानी की कमी से आप दिन भर की भाग दौड़ नहीं कर सकेंगे क्योंकि इससे रक्त चाप बढ़ सकता है और आपका शरीर थका थका महसूस करेगा / अपने आहार में तरबूज़, खीरा, संतरा और स्ट्रॉबेरी जैसे खाद्य पदार्थ शामिल करें। ये खाद्य पदार्थ न सिर्फ़ हाइड्रेटेड रखते हैं बल्कि ज़रूरी विटामिन और खनिज भी प्रदान करते हैं।
फल और सब्जियां आपको कम कैलोरी देती हैं/ इन्हें स्नैक्स में शामिल कर आप कम वसा का सेवन करने में सफल हो सकते हैं/
दावतों के दौरान भारी और तैलीय व्यंजनों के साथ सलाद या फलों की थाली का संतुलन बनाएँ। ये खाद्य पदार्थ न केवल हाइड्रेट करते हैंए बल्कि आवश्यक विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट भी प्रदान करते हैं।
अपने साथ पानी की 1 बोतल रखें और हर आधे घंटे में पानी पीते रहें/
लेखिका अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्र्रिय है




