
मुंबई, 22 मार्च। भारत की अनमोल और समृद्ध धरोहर के विभिन्न गौरवशाली पहलुओं की शानदार अभिव्यक्ति करने वाले विशेष काव्यात्मक वीडियो का अंतर्राष्ट्रीय लोकार्पण शुक्रवार, 21 मार्च, 2025 को विश्व कविता दिवस के अवसर पर करके एक अनूठी सृजनात्मक पहल सुनिश्चित की गई।
यह अद्भुत पहल पूरी दुनिया में बेहद लोकप्रिय हो चुके सोशल मीडिया के सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म यू-ट्यूब पर एक सुरुचिपूर्ण चैनल “द यश मंगलम शो-2025′ के अंतर्गत की गई है, जो अपने अलहदा कंटेंट और प्रस्तुतीकरण के अनूठे अंदाज़ के लिए काफी लोकप्रिय है और व्यापक तौर पर सराहा जाता रहा है। इस शो के प्रस्तुतकर्ता यश मंगलम की उम्र सिर्फ़ 14 साल है और इतनी कम आयु में उनकी असरदार आवाज़ और पेशकश की शैली सभी दर्शकों को सम्मोहित करती है। यश देश के जाने-माने फिल्म एवं संगीत वीडियो निर्देशक तथा एडिटर अनुपम मंगलम और मशहूर कॉस्ट्यूम डिजाइनर कला मंगलम के सुपुत्र हैं। इसलिए यश को सृजनशीलता की दौलत पारिवारिक विरासत में मिली है।
इस नवसृजित वीडियो में वीडियोग्राफी संजय वैष्णव, वी एफ एक्स संयोजन गिनीलाल सालुंके और कॉस्ट्यूम डिजाइनिंग कला मंगलम द्वारा सुनिश्चित की गई है। इसकी कार्यकारी निर्माता दीपशिखा चौधरी हैं। पोस्ट प्रोडक्शन वाइब्रेशन्स मीडिया वर्क्स, मुंबई ने किया है। इस विशेष काव्यात्मक वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और इसकी विलक्षण गुणवत्ता को बड़े पैमाने पर सराहा जा रहा है। इस वीडियो की शुरुआती पंक्तियाॅं कुछ इस तरह रची गई हैं :- ‘धरोहर’ है दुनिया की अनमोल दौलत, हृदयस्पर्शी स्मृतियों का दुर्लभ ख़ज़ाना, इतिहास बसता है दामन में इसके, दिल में धड़कता है गुज़रा ज़माना, ‘धरोहर’ है आधार हर संस्कृति का, ‘धरोहर’ है हर राष्ट्र का स्वाभिमान, चलो हम शपथ लें कि ऊँची रखेंगे, सदा हर ‘धरोहर’ की आन-बान-शान ! यह विशेष वीडियो इस लिंक पर देखा जा सकता है :- https://youtu.be/MwMAwiwlzgg?si=pmro2X_Md55Bun-u
