पंजाब में औद्योगिक निवेश के प्रस्ताव राज्य की अर्थव्यवस्था के लिए नई संभावनाएं खोल रहे हैं। सितंबर 2026 में सामने आए आंकड़ों के अनुसार, पिछले चार वर्षों में राज्य को 1.92 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इन प्रस्तावों से करीब 6.31 लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना जताई गई है। यह निवेश प्रस्ताव पंजाब में उद्योगों के विस्तार, नए कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं।

निवेश का लाभ केवल बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इससे छोटे उद्योगों और स्थानीय कारोबारियों को भी फायदा मिलेगा। नई फैक्ट्रियां स्थापित होने और मौजूदा उद्योगों की उत्पादन क्षमता बढ़ने से मशीनरी, पैकेजिंग, परिवहन, रखरखाव और अन्य सेवाओं की मांग बढ़ेगी। इससे स्थानीय दुकानदारों, सेवा प्रदाताओं और छोटे उद्यमों को भी नए ग्राहक मिलेंगे। औद्योगिक गतिविधियां बढ़ने से आसपास के क्षेत्रों में भी रोजगार और कारोबार के नए अवसर पैदा होंगे।
पंजाब के अलग-अलग जिले अपनी औद्योगिक पहचान के लिए जाने जाते हैं। लुधियाना इंजीनियरिंग, साइकिल और विनिर्माण उद्योगों का प्रमुख केंद्र है, जबकि मोहाली सूचना प्रौद्योगिकी और आधुनिक कारोबारी गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है। पटियाला, होशियारपुर और अन्य जिलों में भी निवेश प्रस्ताव औद्योगिक विकास की रफ्तार को और आगे बढ़ाएंगे।
सितंबर 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहाली में 9,478 करोड़ रुपये, लुधियाना में 4,968 करोड़ रुपये और पटियाला में 2,590 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दर्ज किए गए।
पंजाब में औद्योगिक निवेश को वास्तविक परियोजनाओं में बदलने के लिए बेहतर सड़कें, बिजली, पानी, औद्योगिक क्षेत्रों में सुविधाएं और कुशल कर्मचारियों की उपलब्धता है इसके साथ ही उद्योगों को समय पर मंजूरियां मिलना और सरकारी प्रक्रियाओं का सरल होने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का प्रयास है कि निवेश की ये संभावनाएं धरातल पर उतरें, उद्योगों का विस्तार हो और प्रदेश के युवाओं को अपने ही राज्य में रोजगार तथा आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।




