पंजाब की औद्योगिक अर्थव्यवस्था में छोटे और मध्यम उद्योगों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ये उद्योग रोजगार उपलब्ध कराने, स्थानीय उत्पादन बढ़ाने और बड़े उद्योगों को जरूरी सामान तथा सेवाएं देने में योगदान देते हैं। इन्हें आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए पंजाब सरकार राज्य में विशेष औद्योगिक क्लस्टरों के विकास पर जोर दिया जा रहा है।

मोहाली में हाई-टेक मेटल क्लस्टर को मंजूरी दी गई है। लुधियाना में ऑयल एक्सपेलर एवं कल-पुर्जा निर्माण, टेक्सटाइल और शहद प्रसंस्करण से जुड़े क्लस्टरों को मंजूरी मिली है। पटियाला को कटिंग टूल क्लस्टर के लिए चुना गया है। इन पहलों का उद्देश्य संबंधित उद्योगों को साझा सुविधाओं और बेहतर तकनीक तक पहुंच उपलब्ध कराना है।
कई छोटे उद्योगों के लिए आधुनिक मशीनरी, तकनीकी प्रशिक्षण और बाजार तक पहुंच हासिल करना चुनौतीपूर्ण होता है। क्लस्टर व्यवस्था के जरिए एक ही क्षेत्र में काम करने वाली इकाइयों को साझा बुनियादी ढांचे, कौशल विकास और विपणन संपर्कों का लाभ मिल सकता है।
इससे उत्पादन की गुणवत्ता बेहतर बनाने, लागत पर नियंत्रण रखने और कारोबार बढ़ाने के अवसर पैदा हो सकते हैं। स्थानीय उद्योग बड़े प्रतिष्ठानों की आपूर्ति श्रृंखला से जुड़कर भी अपनी क्षमता बढ़ा सकते हैं।
पंजाब सरकार के एमएसएमई क्षेत्र को मजबूत कर रही है , ताकि छोटे उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार और उद्यमिता के अवसर मिल सके साथ ही इनके विकास से नए कारोबार शुरू करने वाले लोगों को भी मदद मिल सके
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि छोटे उद्योगों को मजबूत बनाकर स्थानीय उद्यमियों, कामगारों और युवाओं के लिए विकास के नए रास्ते खोले जाएं।




