पंजाब में औद्योगिक निवेश बढ़ाने के साथ युवाओं को रोजगार से जोड़ने और कारोबार स्थापित करने की प्रक्रिया को आसान बनाने पर ध्यान दिया जा रहा है। अक्टूबर 2026 में पंजाब सरकार ने ‘हुनर पंजाब’ ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ और बिजनेस डेवलपमेंट पार्टनर इंसेंटिव पोर्टल की शुरुआत की है इन पहलों का उद्देश्य उद्योगों और युवाओं के बीच संपर्क बढ़ाना, मंजूरी की प्रक्रिया को सरल बनाना और औद्योगिक प्रोत्साहनों की जानकारी उपलब्ध कराना है।

हुनर पंजाब’ का उद्देश्य उद्योगों की जरूरतों और युवाओं के कौशल के बीच तालमेल बनाना है। इसके माध्यम से कंपनियों को जरूरी कौशल वाले उम्मीदवारों और प्रशिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में मदद मिलेगी वहीं, युवाओं को अपनी योग्यता के अनुसार रोजगार के अवसर तलाशने में सुविधा मिलेगी साथ ही ‘फास्ट-ट्रैक पंजाब’ पोर्टल को पंजाब सरकार ने औद्योगिक मंजूरियों की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए शुरू किया है। इतना ही नही बिजनेस डेवलपमेंट पार्टनर इंसेंटिव पोर्टल के माध्यम से उद्योगों को मिलने वाले वित्तीय प्रोत्साहनों की पात्रता, उपयोग और शेष लाभ की जानकारी देखने में मदद मिलेगी।
राज्य में निवेश प्रस्तावों से करीब 6.31 लाख युवाओं के लिए रोजगार की संभावनाएं जुड़ी
पंजाब में कृषि, विनिर्माण, टेक्सटाइल, खाद्य प्रसंस्करण और तकनीकी सेवाओं जैसे क्षेत्रों में रोजगार के अलग-अलग अवसर मौजूद हैं। उद्योगों की जरूरत के अनुसार पंजाब सरकार कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करा कर युवाओं को इन अवसरों के लिए तैयार करने में मदद भी कर रही है।
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार का संकल्प है कि प्रदेश के युवाओं का हुनर पंजाब की तरक्की से जुड़े और उन्हें अपने घर के पास सम्मानजनक रोजगार के अवसर मिलें।




