
चेहरा धोने के नियम , सलाह और सावधानियां —-शहनाज़ हुसैन
चेहरा धोना बेसिक स्किन केयर रूटीन है /
चेहरा धोना त्वचा की देखभाल का सबसे आसान काम लगता है / साफ़ सुथरी और आकर्षक त्वचा पाने की चाहत में हम दिन में बार बार चेहरा धोते हैं / सही तरीके से चेहरा धोने से हमारी त्वचा ताजा , साफ़ और स्वास्थ्य दिखती है लेकिन लगभग 80 प्रतिशत लोग चेहरा धोने में गलतियाँ करते हैं और कुछ तो हर घण्टे चेहरा धोते हैं लेकिन इसके बाबजूद उनकी त्वचा नीरस , डल और बेजान सी दिखती है जिसकी बजह से बह निराश ,परेशान से दिखते हैं / दरअसल चेहरा धोते समय की गई कुछ गलतियों की बजह से हमारी त्वचा को फायदे की बजाय नुकसान पहुंचता है और ज्यादातर लोग यह गलतियां अनजाने में कर बैठते हैं /
1 ——मेरी यह सलाह है की चेहरा धोने से पहले अपने हाथों को साबुन से जरूर साफ़ कर लें / हमारे हाथ निरन्तर बैक्टीरिया , तेल और गन्दगी के सम्पर्क में आते रहते हैं / गन्दे हाथों से चेहरा धोने से गन्दगी चेहरे पर फैल सकती है जिससे चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते है और कील , मुहांसे निकल आते हैं / इससे त्वचा सम्बन्धी अनेक समस्याएं हो सकती हैं /
2 —-चेहरे को गर्म पानी से धोने से बचें / गर्म पानी से चेहरा धोने से त्वचा की प्रकृतिक नमी खतम हो जाती है / इस सूखेपन से निपटने के लिए त्वचा ज्यादा तेल स्त्रावित करने लगती है जोकि कील मुहांसों का कारण बनता है / अगर आप ठंडे पानी से चेहरा धोते हैं तो त्वचा के छिद्र सिकुड़ जाते है जिसकी बजह से चेहरा सही तरह से साफ़ नहीं हो पाता है / अगर आप कील मुहांसो से परेशान हैं तो ठन्डे पानी से मुंह धोने से परेशानी बढ़ सकती है क्योंकि ठंडा पानी त्वचा की सूजन जरूर कम करता है लेकिन मुहांसों से होने बाली सूजन को कम नहीं कर सकता / इसलिए चेहरा धोने के लिए हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और चेहरा रगड़ने की बजाय थपथपाकर सुखाएं / गुनगुना पानी रोमछिद्रों को खोलकर चेहरे से तेल और गंदगी को पूरी तरह हटा देता है और चेहरे के प्रकृतिक तेल और नमी को भी बनाए रखता है / सर्दियों में त्वचा को कोमल और मुलायम बनाये रखने के लिए गुनगुना पानी सबसे बेहतर माना जाता है /
3 —–चेहरे को धोने के लिए ज्यादा फेस वॉश का उपयोग नुकसान पहुंचा सकता हैं / ज्यादा फेस वॉश लगाने से त्वचा का नेचुरल आयल खतम हो जाता है और त्वचा रूखी रूखी लगने लगती है / चेहरा धोने के लिए मटर के दाने के बराबर फेस वाश काफी होता है / इसे अपनी हथेली पर डाल कर आपस में रगड़ कर झाग बनाएं और साफ़ उँगलियों की मदद से गीले चेहरे पर समान रूप से लगाएं / इसे आहिस्ता से गोलाकार गति में लगाएं क्योंकि इसके जोर से रगड़ने से त्वचा में घाव हो सकते हैं / इसके बाद इसे गुनगुने पानी से धो डालें / फेस वॉश का चयन करती बार अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखें क्योंकि गलत फेस वॉश इस्तेमाल करने से नुकसान हो सकता है / रूखी त्वचा की लिए क्रीम आधारित फेस वॉश और संबेदनशील त्वचा के लिए माइल्ड क्लेंज़र का उपयोग करना चाहिए
4 ——मेरा यह मानना है की दिन में में चेहरे को सुबह और शाम दो बार धोना बेहतर होता है / सुबह चेहरा धोने से रात की गंदगी और आयल क्लीन हो जाता है जबकि शाम को चेहरा धोने से दिन भर की धूल ,मिट्टी और प्रदूषण हट जाता है
बार बार चेहरा धोना त्वचा को नुकसानदायक हो सकता है / अगर चेहरा धोने के बाद आपकी त्वचा रूखी और खिंची -खिंची सी लगती है और आप बार बार चेहरा धो रहे हैं क्योंकि बार बार चेहरा धोने से चेहरे का प्रकृतिक तेल और नमी गायब हो जाती है जिससे चेहरे की सुरक्षा परत कमजोर पढ़ जाती है /
चेहरा धोने में कम से कम एक मिनट तो लगाना ही चाहिए ताकि चेहरे की सारी मैल और गन्दगी निकल जाये / आप चाहे तो दो या तीन मिनट भी लगा सकते हैं ताकि त्वचा को पूरा समय मिल सके / मेरा यह मानना है की चेहरा धोने का कोई मानक तय नहीं किया गया है बल्कि यह स्किन टाइप पर निर्भर करता है /
5 —-चेहरा धोने के साथ सुखाना भी जरूरी होता है / चेहरा सुखाने के लिए मुलायम सूती साफ़ तौलिये का इस्तेमाल करें / गंदे तौलिये पर बैक्टीरिया हो सकते हैं जोकि आपकी त्वचा पर जम जायेंगे जोकि रोमछिद्रों को बंद कर सकते हैं जिससे मुहांसे और त्वचा की समस्याएं पैदा हो सकती हैं /आप चाहें तो त्वचा को प्रकृतिक तौर पर भी सूखने दे सकते हैं / तौलिये से त्वचा को हल्के से थपथपाकर सुखाएं और रगड़ने से परहेज करें खासकर अगर आपकी त्वचा संवेदनसील , रूखी और कील मुहांसों से ग्रसित हो / चेहरा सुखाने के लिए आप फेस वाइप्स का इस्तेमाल भी कर सकते हो लेकिन इसके नियमित परहेज से बचें / इनमें प्रेजर्वेटिव होते हैं जोकि त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं /
लेखिका अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौन्दर्य विशेष्ज्ञ है और हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है /





